औलाद के लिए कराया बच्चे का अपहरण

चांदनी महल के चितली कबर में रहने वाली नगमा ने 12 जुलाई को अपने तीन वर्षीय बच्चा जुबेद के लापता होने की शिकायत चांदनी महल थाने में दी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 16 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे हौजकाजी थाने में तैनात एएसआई नासु अहमद को जानकारी मिली कि बच्चे का अपहरण करने वाला गली शाहतारा आने वाला है। करीब पांच बजे सुबह चांदनी महल निवासी मोहम्मद अलताफ को गली में दबोच लिया। उसने बताया कि अपने साथ काम करने वाली महिला शायमा के कहने पर बच्चे को अगवा किया था।
पुलिस ने बाजार सीताराम में एक मकान पर छापा मारकर शायमा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जुबैद को सकुशल मुक्त करा लिया। शायमा ने पुलिस को बताया कि शादी के पांच साल तक उसका कोई अपना बच्चा नहीं है। इसलिए उसने अलताफ को कोई बच्चा लाकर देने को कहा।
इसके एवज में उसे दस हजार रुपये देने का वायदा किया। उसने काम से पहले ही उसे पांच हजार रुपये दे दिए थे। उसके बाद अलताफ ने घर के बाहर खेल रहें जुबैद को चाकलेट देकर उसे अगवा कर शायमा को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि शायमा और अलताफ चांदनी महल स्थित एक हैंडीक्राफ्ट की दुकान में काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications