मुंबई धमाकों की आग के बीच पड़े शवों की जेबों से निकाले जा रहे थे हीरे

आपको बताते चलें कि ओपेरा हाउस में जिस जगह धमाका हुआ वहां हीरे और जवहरात का कारोबार होता है। काफी व्यस्त इलाके होने के चलते व्यवसीयी हीरे अपने जेब में रखते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाके में घायल एक व्यपारी के जेब में 25 करोड़ के हीरे थे। धमाका हुआ और व्यापारी हवा में उड़ गया। उसके पतलून के चीथड़े उड़ गये और जेब में रखा हीरा भी गायब हो गया। सूत्रों की मानें तो धमाके के बाद कुछ लोगों को मृत व्यक्तियों के जेब से हीरे निकालते देखा गया।
इस संबंध में मुंबई डायमंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के सचिव भरत वी शाह का कहना है कि हम लोगों में से ज्यादातर व्यापारी सुरक्षा की दृष्टि से हीरे अपनी जेब में ही रखते हैं। और इसी सुरक्षा के मद्दे नजर वह कभी पीपल के पेड़ के नीचे तो कभी चाय की दुकान पर सौदा कर लेते हैं। धमाके में कई कारोबारियों ने अपने हीरे खोए हैं। इतना ही नहीं आस-पास के लोगों और कुछ कारोबारियों ने तो यह भी बताया कि कई लोग तो दिन भर अपनी बंद मुठ्ठी में हीरे रखते हैं।
जब कुछ खाना पीना होता है तो उसे अपने जेब में रखते हैं। ओपेरा हाउस के एक कारोबारी का कहना है कि अगर मोटे तौर पर अनुमान लगाया जाये तो धमाके में 25 करोड़ के हीरे हवा में उड़ गये। यह बात तो धमाकों की रही मगर इसके अलावा 250 करोड़ का तो नुकसान व्यापारियों ने तो खुद कर लिया। उन्होंने गुरुवार को कारोबार बंद रखा और शुक्रवार को भी बंद का ऐलान किया है।
ऐसे में अब एक सवाल यह है जिसका जबाब हम आपसे जानना चाहते हैं कि धमाके में जो हीरे उड़ गये या गायब हो गये वो तो अलग बात है मगर क्या इंसानियत इस कदर गिर गई है कि मौत और मातम के बीच शवों की जेब से पैसे और हीरे चोरी करने लगे। आप अपने जबाब से अवगत कराने के लिये नीचे दिये कमेंट बाक्स में लिखे। कमेंट बाक्स में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने के लिये अपनी फेसबुक, जी मेल या फिर ट्विटर एकाउंट से लॉग इन करें। हमें आपके जबाबा का इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications