श्रीनगर: लश्कर के आतंकियों ने जान बचाने के लिये महिला को बनाया ढा़ल

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकी कल शाम से घर में घुसे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ सेना ने महिला को बचाने के लिए घर को चारो तरफ से घेर लिया है तथा आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को लश्कर के आधा दर्जन टॉप कमांडर एक घर में घुस गये।
आतंकवादी जब घर में घुसे तो घर में मौजूद सभी लोग भागने लगे मगर आतंकियों ने एक महिला को बंधक बना लिया और उसे अपनी ढाल बनाकर घर में कैद हो गये। शुक्रवार से सुबह सेना ने घर को चारों ओर से घेर लिया है। आतंकियों को पकड़ने व महिला को बचाने की कोशिशें जारी हैं। मालूम हो कि यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं है जब आतंकियों ने अपनी जान को बचाने के लिये बेकसूरों को ढाल बनाया हो।












Click it and Unblock the Notifications