नागिन के खौफ से उड़ी ग्रामीणों की रातों की नींद
नाग की मौत का बदला लेने के लिए नागिन ने बार-बार घटनास्थल पर चक्कर लगाकर लोगों की रातों की नींद हराम कर दी है। गांव कसीथल में टाटका को जाने वाले कच्चे रास्ते पर ट्यूब्वैल के पास जब ग्रामीणों ने करीब 6 फुट लंबे नाग देवता को देखा तो उन्होंने उसे मार दिया। नाग के मारने पर नागिन ने वहां पर डेरा जमा लिया और जब ग्रामीण सुभाष, जसमेर सिंह, कृष्ण कुमार, हाक्कम सिंह, रामकरण, जनकराज, रणजीत सिंह, रामपाल, सुरेश कुमार ने नाग के पास नागिन को घूमते देखा तो उनके पांव तले से जमीन खिसक गई।
जैसे ही ग्रामीणों ने नागिन को भी मारने की योजना बनाई तो नागिन की फुंकार के सामने ग्रामीण भागते नजर आए। यहां तक नागिन ने ग्रामीणों के पीछे भागकर भी उनको सकते में डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि नागिन अपने प्रेमी नाग का बदला लेने के लिए दिन-रात नाग को मार कर दबाए गए स्थान पर बार-बार चक्कर लगा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नागिन का दिन-रात का पहरा देना शुरू कर दिया है ताकि गांव में किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो सके।
ग्रामीणों का कहना है कि नागिन की स्थिति की देखकर लगता है कि नागिन नाग को मारने वालों से बदला लेगी। यहां तक ग्रामीणों ने नागिन के खौफ से बचने के लिए उसके प्रेमी नाग को जमीन में नीचे दबा दिया था। लेकिन नागिन फिर भी उस स्थान पर बार-बार चक्कर लगा रही है। जानकारों का कहना है कि नागिन को मारने के लिए ग्रामीणों ने एक योजना बनाई थी। लेकिन सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हुए ग्रामीण फिर भी नागिन को मार नहीं सके। चकमा देकर नागिन फिर से गायब हो गई। ग्रामीण नागिन से बचने के लिए पहरे पर बैठ गए है।













Click it and Unblock the Notifications