मुंबई हमले पर बोले आडवाणी, जमकर कांग्रेस-पाकिस्तान को कोसा
मुंबई । मुंबई हमले के बाद जहां गृह मंत्री हालात का जायजा लेने पहुंचे वहीं आज भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी मुंबई भी पहुंचे । उन्होंने वहां का दौरा किया जहां सिलसिलेवार धमाके हुए हैं। इस के बाद भाजपा नेता ने प्रेस वार्ता की और कहा कि जो कुछ भी हुआ है वो बेहद दुखद है। इसका दर्द कभी भी नहीं भरेगा।
आडवाणी ने कहा कि ये हमले हमारे देश की बनायी गयी गलत नीतियों की देन हैं। उन्होने कहा कि जहां एक तरफ भारत अपने हालात पर आंसू बहाने पर मजबूर हैं वहीं हमारी सरकार उसके खिलाफ कुछ भी करने को तैयार नहीं है। हमारी जनता पाकिस्तान से छिपा युद्द लड़ रही है। जो कि एक चिंताजनक बात है।
आडवाणी ने कहा कि ये हमले सरकार की विफलता की कहानी कह रहे है जिसका खामियाजा देश की मासूम जनता भुगत रही है, जिनका कोई दोष नहीं। उन्होंने कहा कि आतंकियों कि प्रिय नगरी है मुंबई, लगातार दो बार हमले हमारी नीतियो की विफलता और लापरवाही का नतीजा हैं।
आडवाणी आज सुबह दिल्ली से सीधे मुंबई पहुंचे और उन तीन जगहों का दौरा किया जहां बीती शाम धमाके हुए थे वहीं वो उन घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे जो हमले के शिकार हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications