शर्म करो राहुल, अब मौत पर भी राजनीति करने लगे : भाजपा-शिवसेना

नई दिल्ली। बुधवार शाम हुए बम धमाकों की गूंज ने जहां ढे़रो परिवारों का चैन छिन लिया है वहीं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से नई बहस को जन्म दे दिया है। राहुल के बयान पर भाजपा और शिवसेना ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि राहुल को कुछ भी कहने से पहले शर्म आनी चाहिए। उनका बयान एकदम से बचकाना है।

उन्होंने मुंबई हमलों में मारे हुए लोगों पर अब राजनीति करना शुऱू कर दिया है जो कि एकदम गलत और इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। मुंबई में जो भी हुआ है वो सरकार की विफलता का परिणाम है।

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि भारत को अमेरिका से तुलान करने वाले राहुल पहले अपना ज्ञान तलाशे क्योंकि अमेरिका में 9/11 के बाद एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ है। ये जो कुछ भी हुआ है वो बेहद दर्दनाक और दुखद है। गौरतलब है कि राहुल ने मुंबई हमले की तुलना इराक और अफगानिस्‍तान से करते हुए कहा था कि हर एक हमले को रोका नहीं जा सकता ।

भाजपा-शिवसेना ने कहा है कि राहुल के बयान से उन परिवार वालों को गंभीर चोट लगी होगी जिनके घर की खुशी को इस धमाके ने छिन लिया है। राहुल को अपने बयान पर कम से कम दस बार सोचना चाहिए।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+