मुंबई ब्लास्ट पर बोले ओबामा, संकट की घड़ी में भारत के साथ

मुंबई में हुए इस भयावह हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए ओबामा ने कहा कि उन्हें पिछले साल नवंबर में किया गया अपना भारत दौरा आज भी याद है जब इस दौरान वे मुंबई पहुंचे थे। ओबामा ने कहा कि भारतीय नागरिक दृण इच्छाशक्ति वाले होते हैं और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही इस आतंकी हमले से उबर जाएंगे।
प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या इस आतंकी हमले में भी पाकिस्तान का हाथ हो सकता है जैसे कि 26/11 मुंबई ब्लास्ट में था। इस सवाल के जवाब में ओबामा ने कहा कि अभी भारतीय सरकार ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। अगर भारतीय सरकार चाहेगी तो हम जांच में उनका सहयोग करने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी इस आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवार वालों के लिए हम संवेदना प्रकट करते हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने तय कार्यक्रम के तहत अगले हफ्ते भारत के दौरे पर जरूर आएंगी। 19-20 जुलाई को विदेश मंत्रियों की वार्षिक वार्ता के तहत हिलेरी क्लिंटन भारत दौरे पर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications