हरियाणा: शादी के लिये नहीं मानी युवती तो फैंका तेजाब

गंभीर रूप से झुलसी युवती को उसके परिजनों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। युवती ही हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने युवती की मां दर्शना की शिकायत पर संजय व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ भादंसा की धारा 307, 506 व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह दिल्ली कैंप सिक्का कालोनी निवासी किरण (17) अपने घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोहाना रोड़ स्थित शास्त्री कालोनी निवासी संजय अपने दो अन्य साथियों सहित मोटरसाइकिल पर आया। उसने किरण पर तेंजाब फैंक दिया। जिससे किरण गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जाता है कि संजय शादीशुदा होने के बाजवूद किरण से प्यार कर बैठा तथा उससे शादी करना चाहता था।
शादीशुदा होने के कारण किरण के घरवालों ने किरण का रिश्ता संजय के साथ करने से मना कर दिया। प्रेम परवान न चढऩे के कारण संजय ने बुधवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम दे दिया। युवती को परिजनों ने उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। युवती की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications