क्या हुआ डा. सचान की मौत से पहले और बाद में?

अब मामला सीबीआई के पाले में पहुंच ही गया है तो उससे पहले हम आपको यहां इस पूरे घटनाक्रम से एक बार फिर रू-ब-रू करवा रहे हैं-
26 अक्टूबर 2010 को सीएमओ डा. विनोद कुमार आर्या को विकास नगर घर के बाहर गोली मारी गयी
2 अप्रैल- गोमतीनगर में सीएमओ परिवार कल्याण डाक्टर बीपी सिंह की हत्या
3 अप्रैल- शासन ने हत्यारों पर दो लाख का ईनाम घोषित किया
5 अप्रैल- डिप्टी सीएमओ डा. वाई एस सचान, प्रशासनिक अधिकारी सीजे यादव और वरिष्ठ लिपिक पीसी वर्मा घोटाले के मामले में गिरफ्तार
7 अप्रैल- सीएमओ डा. एके शुक्ला के खिलाफ वजीरगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
7 अप्रैल- सरकार ने सीएमओ परिवार कल्याण का पद खत्म किया। परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाह और स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्र का इस्तीफा
8 अप्रैल- लिपिक संजय आनन्द, संविदा पर कार्यरत लिपिक दिनेश सिंह, ओमेगा सिक्योरिटी सर्विस के मालिक इन्दिरानगर निवासी रवीन्द्र बहादुर सिंह, ओमराज इंटरप्राइजेज के मालिक कृष्णानगर निवासी गौरी शंकर सिंह गिरफ्तार
17 जून- एसटीएफ ने डा. सिंह की हत्या का खुलासा किया। तीन शूटर गिरफ्तार, डिप्टी सीएमओ डाक्टर सचान पर हत्या की साजिश का आरोप
21 जून- जेल में पुलिस ने की डाक्टर सचान से पूछताछ
22 जून- शाम को डाक्टर सचान की लाश जेल के अस्पताल के बाथरूम में मिली। घरवालों ने की सीबीआई जांच की मांग
23 जून- शासन ने न्यायिक जांच के दिए आदेश, जेलर, डिप्टी जेलर सहित पांच निलम्बित
26 जून- गोसाईगंज थाने में डाक्टर सचान की हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज
11 जुलाई- डाक्टर सचान की मौत के मामले में न्यायिक जांच पूरी
12 जुलाई- गबन और अनिमियततों के ममाले में पूर्व सीएमओ डाक्टर एके शुक्ला गिरफ्तार
13 जुलाई- सरकार ने डाक्टर सचान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी
14 जुलाई- हाई कोर्ट ने सचान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश दिये












Click it and Unblock the Notifications