यूपी सरकार ने डॉ. सचान हत्याकांड सीबीआई को सौंपा

लखनऊ में 2 सीएमओ और फिर उसके बाद 1 डिप्टी सीएमओ की हत्या के मामले में पिछले कई दिनों से सीबीआई की जांच की मांग की जा रही थी। डिप्टी सीएमओ डॉ. सचान पर दोनों सीएमओ की हत्या कराने का आरोप था। इस आरोप में इन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया था। जहां संदिग्ध हालत में इनकी मौत हो गई थी।
इसके बाद सीजीएम कोर्ट ने भी माना था कि डॉ. सचान ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस पूरे प्रकरण को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा था। जिसके खिलाफ डॉ. सचान के परिवार ने हाईकोर्ट ने याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट इस याचिका पर 14 जुलाई को फैसला सुनाने वाला था। ऐसे में बसपा सरकार ने खुद ही मामले की सीबीआई जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।
इस मामले में 12 जुलाई को भी एक बड़ा मोड़ आया था जब पुलिस ने पूर्व सीएमओ व अपर निदेशक डा. एके शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया था। इस पूरे मामले को शुरुआत से ही राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में हुए 3000 करोड़ के घोटाले के साथ जोड़कर देखा जा रहा था। डॉ. सचान के परिवार का भी कहना था कि उन्हें 2 सीएमओ हत्याकांड के बारे में कई अहम सुराग पता थे जिस वजह से उनकी हत्या की गई है।












Click it and Unblock the Notifications