राजधानी एक्‍सप्रेस में आग लगी, सभी सुरक्षित

Rajdhani Express
नई दिल्‍ली। फतेहपुर में कालका का काल और असल में पटरी पर विस्‍फोट के बाद ट्रेन के पटरी से उतरने की दो बड़ी घटनाओं को लोग अभी भुला भी नहीं पाये थे कि एक और बड़ा रेल हादसा लोगों की जिंदगियों को छू कर निकल गया। जी हां पटना से दिल्‍ली आ रही वीवीआईपी ट्रेन राजधानी एक्‍सप्रेस के एक डिब्‍बे में आग लग गई। समय रहते आग बुझाने लेने के कारण सैंकड़ों लोगों की जिंदगियां बच गईं।

यह हादसा आनंद विहार स्‍टेशन को पार करने के बाद ट्रेन जब तिलक ब्रिज स्‍टेशन की ओर बढ़ रही थी तब हुआ। आग ट्रेन की जैनरेटर कार में लगी थी। आग की सूचना मिलते ही दोनों स्‍टेशनों के बीच ट्रेन को रोक दिया गया। गार्ड और ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले जैनरेटर कार को ट्रेन से अलग कर दिया। कीरब आधे घंटे के भीतर पांच दमकल वाहन मौके पर पहुंच गये और आग पर काबू पा लिया गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रेन के बाकी डिब्‍बों को जोड़ कर ट्रेन को नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के लिए रवाना कर दिया गया। इस हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले फतेहपुर में कालका मेल दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई थी, जिसमें 70 लोग मारे गये थे। उसके बाद से रेल प्रशासन पर काफी उंगलियां उठाई जा रही हैं। पढ़ें- देश की बड़ी खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+