पाक को अमेरिकी मदद बंद होने का भारत ने किया स्वागत

एसएम कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तान अमेरिका से मिलने वाली यह सैन्य मदद का हकदार नहीं था। उसने इस पैसे का इस्तेमाल कभी भी अपनी सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने में नहीं किया है। इस पैसे का उपयोग पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने में करता था। अब अमेरिका को भी समझ आ गया है कि पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद का साथ देता आया है।
सैन्य सहायता के नाम पर अमेरिका हर साल पाकिस्तान को 2.7 बिलियन डॉलर की मदद देता है। सैन्य सहायता में यह कटौती इसलिए भी की जा रही है क्योंकि अमेरिका ने अपने सैनिकों को अफगानिस्तान से निकालने का फैसला किया है। अब ऐसे में सैन्य साझेदारी पर खर्च होने वाले पैसे में कमी आएगी।












Click it and Unblock the Notifications