दो गाली, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता : दिग्विजय सिंह

अंग्रेजी वेबसाईट डीएनए के मुताबिक दिग्विजय सिंह की आलोचना इस लिए हो रही है क्योंकि वो लगातार विवादास्पद बयान देते जा रहे हैं। जब 1 मई की रात को आतंकी लादेन का खात्मा हुआ था तो उन्होंने आंतकी लादेन को 'लादेन जी' कह डाला था तो वहीं योग गुरू बाबा रामदेव को उन्होंने 'पाखंडी और ठग' कहा था।
और तो और दिग्विजय सिंह ने बुजुर्ग समाजसेवी अन्ना हजारे को भी नहीं बक्शा। उन्होने उन्हें बूढ़ा कहते हुए कहा था कि वो अनशन ना करें बल्कि अपने जवानों अरविंद केजरीवाल से अनशन करवायें| दिग्गी राजा ने ये भी बोला था कि अगर अन्ना नहीं माने तो उनका हाल भी बाबा रामदेव जैसा होगा, हालांकि वो बाद में अपनी ही बात से मुकर गये थे ।
पिछले काफी समय से विवादों में रहने वाले दिग्विजय के लिए फेसबुक फर एक पेज लांच किया गया है जिसका शीर्षक है 'वी हेट दिग्विजय' | जिसके बाद से लोगो ने उनको अपशब्द कहना शुरू कर दिया है। फिलहाल दिग्गी ने कहा है कि उन्हें अपनी बात कहनी होती है और वो हमेशा सही होते है। इसके लिए लोग उन्हें जो कहें उन्हें फर्क नहीं पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications