यूपी का एक ऐसा शहर जहां प्यार करना गुनाह

प्रेमी अपनी बात को चाहे जिस भी तरह सही साबित करने का प्रयास करें लेकिन जिले के लोगों के लिए यह एक ऐसा अपराध जिसकी सजा सिर्फ मौत है। जिले के हालात ऐसे हैं कि खापों और पंचायतों ने पे्रम विवाह पर पाबंदी लगाते हुए इसके खिलाफ फरमान जारी कर इसे अपराध घोषित कर दिया है। कई बार देखा गया जबकि विभिन्न खापों के चौधरियों ने ऑनर किलिंग को सही बताया और ऐलान किया कि जिसने भी ऐसा किया वह समाज के नजरिए से बिल्कुल सही है। मुजफ्फरनगर के लोग जल्लाद की श्रेणी में आ चुके हैं।
ऑनर किलिंग के नाम अपने बच्चों को सरे आम काट देना आग में झोंक देना कोई नयी बात नहीं उनके लिए कानून मतलब खाप व पंचायत का आदेश। मुजफ्फरनगर में घर व खानदान की इज्जत के नाम पर अपने ही परिवार के किसी सदस्य की बलि देने की शुरूआत 90 के दशक में हुई। मरने वालों का कुसूर सिर्फइतना कि उन्होंने प्रेम किया। जब पहली बार प्रेमी युगल का कत्ल किया गया तथा तब देश विदेश कई स्तर पर इसकी निन्दा की गयी क्योंकि इस कत्ल को ऑनर किलिंग का नाम दिया गया। समय तो बहुत बीत गया लेकिन हत्याओं का सिलसिला बदस्तूर जारी है।
लगभग 15 वर्ष पूर्व कांधला क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी सतीश और संगीता नाम के युगल ने प्रेम किया। जब उन्होंने घर वालों से इसकी इजाजत मांगी तो घरवालों ने सख्ती से इनकार कर दिया। प्रेमियों ने घर से भागकर शादी कर ली। जब घर वालों को यह पता चला उन्होंने दोनों से आश्वासन दिया कि वह घर लौटें और उनका विवाह करा दिया जाएगा। मासूम सतीश व संगीता घर वालों की बातों में आ गये। कुछ दिन साथ रहने के बाद परिजनों की बातों पर विश्वास करके विवाहित हो चुका पे्रमी जोड़ा घर लौटा तो उनके सपने गांव की जमीन पर पैर रखते ही टूट गए।
गांव वालों ने उन्हें पकड़कर कैद कर लिया। गांव में पंचायत बुलायी गयी फैसला हुआ कि दोनों के सिर कलम कर दिए जाएं। देखते ही देखते सरेआम पंचायत के फरमान पर दोनों प्रेमी युगलों के सिर धड़ से अलग कर दिये गए। जब घटना समाचार पत्रों में आयी तो चारों ओर इसकी निन्दा की गयी। बावजूद इसके गांव के लोगों ने पंचायत के फैसले को सही ठहराया। वह सिलसिला आज भी चला आ रहा है। इस पुरानी व धकियानूसी परम्परा के अगले शिकार थे शिव कुमार व प्रीति जिन्हें एक दूसरे से प्रेम करने की सजा दी गयी और उन्हें जिन्दा जला दिया गया था।
यह ऐसे घटना थी जिसने प्यार करने वाले पे्रमी युगल के दिलों में दहशत भर दी थी। सम्मान की खारित पे्रमी युगलों का कत्ल कर देना जिले में एक प्रचलन हो गया है। मुजफ्फरनगर की शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में भाइयों ने अपनी डाक्टर बहन को खुलेआम सड़क पर तलवारों से काटकर हत्या कर दी। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने किसी से प्रेम किया था। इसके बाद जैसे जिले में प्रेमियों के लिए मौत का फरमान जारी हो गया जिसने भी प्रेम शब्द का प्रयोग किया उसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव की जसाला में पंचायत के फरमान के बाद परिजनों अपने बच्चों की हत्या की। गांव सहावली में प्रेमी युगल को धारदार हथियार से काट दिया गया। थाना मन्सूरपुर में एक युवती को उसके पिता ने प्रेम के चलते मार दिया। गांव रसूलपुर में एक युगल ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन फिर भी उसके सगे भाइयों बहन को मार दिया। इसके उपरान्त ककरौली थाना युवक युवती के प्रेम की वजह से दो परिवारों में रंजिश हो गयी जिसमें चार लोगों की हत्याएं हुईं।
ताजा मामला मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी हमजा व ताहिरा के बीच प्रेम हो गया तो युवती के मामा व युवक के चाचा ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद चिकित्सालय में दोनों की मौत हो गयी। जिले में होने वाली इन घटनाओं को लेकर पुलिस भी काफी तंग है। पुलिस का कहना है कि जब भी इस प्रकार की घटनाएं होती है तो कई मामलों में सबूत नहीं मिलने से आरोपी छूट जाते हैं तो कभी सजा भी हो जाती है लेकिन घटनाएं हैं की रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications