पुलिस को जेल चिकित्सालय में मिला सर्जिकल नाइफ

ज्ञात हो कि डा. सचान की 22 जून को लखनऊ जेल में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी थी। उनकी मौत के बाद आरोप लगे थे कि उनकी जेल में हत्या कर दी गयी। डा. सचान की मौत के बाद पुलिस व जेल प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि उन्होंने जेल के भीतर फांसी लगाकर आत्म हत्या की थी लेकिन समय के साथ कई सच्चाईयां सामने आयीं।
पोस्टमार्टम में डा. सचान के शरीर पर नौ चोंटे पायीं गयी जिसमें से आठ चोटें मौत से पहले तथा एक चोट मौत के बाद की है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू की गयी। पिछले दिनों जेल अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी कि जेल चिकित्सालय के शौचालय में एक ब्लेड मिला लेकिन जिस प्रकार के घाव डा. सचान के शरीर पर पाए गये वह ब्लेड से नहीं लग सकते।
इसी बात के मद्देनजर फॉरेन्सिक विशेषज्ञों की एक टीम ने जेल चिकित्सालय का दौरा किया लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। इसके उपरान्त दोबारा गयी पुलिस ने जब चिकित्सालय की ओटी खंगाली तो उन्हें एक सर्जिकल नाइफ मिल गया। विशेषज्ञ नाइफ की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस को उम्मीद है कि इस चाकू से डा. सचान का कुछ न कुछ सम्बंध अवश्य है और जांच के बाद इसका खुलासा हो सकता है।
;











Click it and Unblock the Notifications