दिल्‍ली: महिला से छेड़खानी, तमाशीन बनी भीड़

Delhi: Women molested, crowd watched it as film is screening
दिल्ली।​ एक बार फिर तमाशाबीन दिल्ली का चेहरा सामने आया है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली एक युवक का दुर्घटना में हाथ कट गया, लोग तमाशा की तरह देखते रहे कोई मदद करने नहीं आया। कल भाई के घर से बच्चों के साथ लौट रही महिला से शनिवार रात गीता कालोनी इलाके में आठ-दस युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर महिला के भाई को पीटा।

यह सब कुछ भीड़ के सामने होता रहा। भीड़ तमाशा देखती रही। बदमाशों ने एक रेहड़ी से तराजू उठाकर पीड़िता के सिर पर मार दिया। इसी बीच महिला बेहोश हो गई। बदमाशों ने पीड़िता के नाबालिग बच्चों को भी नहीं बख्शा। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अर्चना (39) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ लाजपत नगर इलाके में रहती हैं। गीता कालोनी 16 ब्लॉक में उसका मायका है। वह शनिवार को बच्चों के साथ भाई के घर आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्चना अपने बेटा-बेटी और दो भतीजों के साथ वापस घर जाने के लिए मायके से निकली। अर्चना को आटो में बैठाने के लिए उनका छोटा भाई गौरव (30) भी उनके साथ आ गया। 16 ब्लॉक के पास ही तेज रफ्तार स्कूटर सवार शख्स से अर्चना की मामूली टक्कर हो गई। दोनों के बीच बहस होने लगी।

गौरव के विरोध करने पर स्कूटर सवार ने पास से ही आवाज देकर अन्य युवकों को बुला लिया औैर मारपीट करने लगे। सभी राधा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। एक बदमाश ने रेहड़ी से तराजू उठाकर अर्चना के सिर पर मार दिया। गुहार लगाने के बावजूद किसी ने मदद नहीं की। बदमाशों ने नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की। अर्चना के बेहोश होते ही बदमाश फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+