तेवतिया की जान को खतरा : रीता बहुगुणा जोशी

किसान नेता मानवीर ङ्क्षसह तेवतिया को शनिवार को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया। मानवीर पर पचास हजार रुपये का इनाम था। मानवीर की गिरफ्तारी के बाद राजनैतिक दलों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही की जमकर निन्दा की। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि श्री तेवतिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार नहीं बल्कि उनका अपहरण किया है।
डा. जोशी ने कहा कि यूपी पुलिस ने मानवीर का हौजखास इलाके से अपहरण किया लेकिन दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। डा. जोशी ने कहा कि जिस प्रकार यूपी पुलिस ने मानवीर के खिलाफ कार्यवाही की है उससे कहा जा सकता है कि श्री तेवतिया की जान को खतरा है। यदि तेवतिया को कुछ होता है कि इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने भी किसान नेता की गिरफ्तारी को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया। मालूम हो कि सरकारी दस्तावेजों के अनुसार गत सात मई को भट्टा पारसौल गांव में किसानों और पुलिस के संघर्ष में दो पुलिस वालों और दो किसानों की मृत्यु हुई थी। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने तेवतिया के खिलाफ किसानों को भड़काने का मामला दर्ज कर उस पर पचास हजार रुपये का ईमान घोषित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications