दिल्ली: तड़पता रहा युवक तमाशबीन बने लोग

राजाराम परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहते हैं। शुक्रवार रात को बाइक से किसी काम से लक्ष्मी नगर आ रहा थे। इस बीच मदर डेयरी इलाके में नरवाना रोड पर रूट संख्या 740 की डीटीसी लो फ्लोर बस ने राजाराम को टक्कर मार दी। राजाराम का दायां हाथ पहिये के नीचे आकर धड़ से अलग होगया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। राजाराम घटना स्थल पर दर्द से तड़पता रहा। काफी देर बाद पीसीआर मौके पर पहुंची। आनन-फानन में पुलिस कर्मियों ने पीसीआर की मदद से राजाराम को एलबीएस पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक सुल्तान (35) को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications