दिल्ली: एसी फटने से मैकेनिक की मौत

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलत: अमरोहा (यूपी) का रहने वाला जमशेद मैकेनिक था और खानपुर के राजू पार्क में रह रहा था। जमशेद शनिवार दोपहर को कुतुब होटल में एसी ठीक करने गया था। उसने एसी में गैस भर दी थी। तभी तेज हवा के साथ एसी फट गया और उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।
पास ही मौजूद माली शिवकुमार भी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि जमशेद की मौत इतने दर्दनाक तरीके से हुई थी कि शव को देखने से रोंगटे खड़े हो रहे थे। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी।
;











Click it and Unblock the Notifications