जेडे हत्‍याकांड: गिरफ्तार आठ आरोपियों पर मकोका लागू

J Dey Murder case: MCOCA against accused
मुंबई। मिड डे के वरिष्‍ठ अपराध संवाददाता ज्‍योर्तिमय डे उर्फ जेडे हत्‍याकांड में गिरफ्तार आठो आरोपियों पर मुबई पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्‍वाइंट कमिश्‍नर अपराध हिमांशु राय ने बताया कि जे डे हत्याकांड में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों पर मकोका लगाया गया है और अब अदालत में इसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।

मालूम हो कि बीते 11 जून को वरिष्‍ठ पत्रकार जेडे गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। यह घटना मुंबई के पवई इलाके में हुई थी जहां जेडे का घर था। पूर्व में ऐसा बताया जा रहा था कि हमला करने वाले बदमाशों की संख्‍या चार थी। आपको बताते चलें कि जेडे मिड डे न्‍यूजपेपर से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर जुड़े हुए थे। वे मुंबई में काफी समय से अंडरवर्ल्‍ड से जुड़ी हुई खबरें देखते थे। उन्‍होंने अंडरवर्ल्‍ड की बहुत सी बड़ी खबरें ब्रेक की थी।

पूरे मामले में खास बात यह थी कि कई बार खुलासे किए गये। कभी हत्‍यारे ह‍ाथ लगे तो अपराध को अंजाम देने वाला हथियार हाथ नहीं लगा और कभी हथियार मिला तो उसे चलाने चाले का पता नहीं चल सका। खैर इन बेहद खीचा तानी के बाद मुंबई पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। मुंबई पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनके संबंध छोटा राजन से बताया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्‍तों में सतीश कालिया, अभिजीत सिंदे, अरुण दाके, सचिन गायकवाड़, अनिल वागमोड़े, निलेश शिंदे और मंगेश अगावने शामिल है। जे डे हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने 7 शूटरों को गिरफ्तार किया था और बाद में मुंबई के एक सटोरिए को गिरफ्तार किया गया था।

किस आधार पर लगाया जाता है मकोका

पुलिस के मुताबिक मकोका के प्रावधानों के अनुसार मकोका लगाए जाने के लिए अभियुक्त के संगठित अपराध से जुड़े होने की शर्त है, साथ ही उनपर पहले ही कम से कम दो मुकदमों में चार्जशीट भी हों। तो आपको बतातें चलें कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने जे डे की हत्या के मामले में 7 शूटर और एक सटोरिए को गिरफ्तार किया गया था। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही तीन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+