महिला संग अश्लील तस्वीरें खींच ब्लैकमेल किया

सिटी बसंत विहार में रहने वाले 55 वर्षीय करियाना व्यापारी हरीश ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का कारोबार भी है। कुछ दिन पहले उनके पास मनमोहन नगर में रहने वाली सीमा नामक महिला का फोन आया। सीमा ने उन्हें प्लाट बिकवाने की बात कहकर अपने घर बुलाया।
पांच जुलाई को वह सीमा के घर चले गए जहां सीमा के साथ सुशीला नामक एक महिला व महेश नगर में रहने वाले हरभजन सिंह व सुनील नामक दो युवक भी थे। पहले सीमा ने एक कमरे में उससे बात की। फिर दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे और उनसे कपड़े उतारने को कहा। जब उन्होंने इनकार किया तो चारों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की।
मजबूरन उसे कपड़े उतारने पड़े। उसी दौरान सुशीला ने भी अपने कपड़े उतार दिए और युवकों ने धमकाते हुए उनके सुशीला के साथ अश्लील फोटो खींच लिए। पुलिस ने हरीश कुमार की शिकायत पर मनमोहन नगर की सीमा, सुशीला व महेश नगर के हरभजन व सुनील के खिलाफ आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की धारा 384, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications