गिरफ्तारी के बाद लाल हुए मुलायम, कहा धोखेबाज हैं मायावती

Mulayam Singh Yadav
मुरादाबाद| अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके मद्देनजर प्रांत में सियासी सरगर्मियां तेज हो गयी है। जहां कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अपनी पदयात्रा में लगे हुए हैं वहीं अन्य पार्टियों भी अपनी साख बचाने में लगी हुई है। इसी क्रम में आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी मुरादाबाद के उस क्षेत्र में जाने की कोशिश कर रहे थे जो हिंसक प्रभावित इलाका है। जहां जाते समय उन्हें राज्य प्रशासन ने रोक लिया।

जब वो नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यही नहीं मुरादाबाद के सांसद मोहम्मद अजहरूद्दीन को भी पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। अजहरुद्दीन असतालपुर गांव की ओर जा रहे थे, जहां कल पुलिस द्वारा गांव में महिला के साथ किए गए र्दुव्‍यवहार से भड़की भीड़ ने आगजनी और ईंट-पत्थर फेंके थे जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक घायल हो गए थे|

पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू होने के कारण यादव को गिरफ्तार किया गया है| अपनी गिरफ्तारी पर मुलायाम सिंह यादव ने कहा कि पुलिस ने उन्हें 'अवैध" तरीके से गिरफ्तार किया है और मायावती सरकार पर आरोप लगाया कि वह नेताओं की 'आवाज को दबा" रही है। जिसमें वो कभी भी सफल नहीं होगी। मायावती सरकार एक तानाशाह की तरह काम कर रही है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+