पाक में ही कैद रहेगा आतंकी ओसामा का परिवार

Family of Osama will remain in Pak Detention
इस्लामाबाद। आतंक के सरगना ओसामा बिन लादेन के कर्मों का फल उसके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। उसकी मौत का साया अभी भी उसके परिवार पर मंडरा रहा है। पाकिस्‍तान के एबटाबाद में 2 मई को मारे गए ओसामा के परिवार को पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्‍तानी आयोग ने ओसामा के परिवार को पाकिस्‍तान न छोड़ने का आदेश दिया है। इसमें ओसामा की 2 बीवियां और 6 बच्‍चे शामिल हैं।

पाकिस्‍तानी आयोग इस मामले की जांच कर रहा है कि कैसे ओसामा बिन लादेन पाकिस्‍तान में रह रहा था। आयोग ने गृह मंत्रालय और आईएसआई को यह आदेश दिया है कि दोनों यह सुनिश्चित करें कि ओसामा का परिवार पाकिस्‍तान से बाहर न जा पाए। ओसामा के परिवार के इस समय आईएसआई की हिरासत में होने की खबर है।

इससे पहले पाकिस्‍तानी सरकार ने आयोग को इस बात की जांच करने के आदेश दिए थे कि ओसामा पाकिस्‍तान में आया कैसे? पाकिस्‍तानी आयोग यह भी जांच कर रहा है कि कैसे पाकिस्‍तानी खूफिया एजेंसियों को ओसामा के पाकिस्‍तान में होने की खबर नहीं लग पाई। इसके अलावा आयोग अमेरिकी कार्रवाई की भी जांच कर रहा है। पाकिस्‍तानी आयोग की इस सिलसिले में 11 जुलाई को बैठक भी होने जा रही है।

ओसामा बिन लादेन के परिवार के पास इस मामले में अहम सुराग हो सकते हैं कि किसने उन्‍हें पाकिस्‍तान में शरण दी थी। इससे पहले अ‍मेरिका ने भी ओसामा की बीवियों से पूछताछ की थी। जिसमें ये जानकारियां मिली थी कि ओसामा को पाकिस्‍तान में शरण देने में वहां की सेना के बड़े अधिका‍री शामिल थे।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+