कुख्यात आतंकवादियों का फाइनेंसर है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम के अलावा इनमें ओसामा बिन लादेन और मुंबई हमलों के आरोपी हाफिज सईद के नेतृत्व वाले जमात-उद-दावा का नाम भी शामिल है। ज्ञात हो कि यह पहला मौका है जब रूस ने आतंकवाद को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने वालों के नाम सार्वजनिक किए हैं। सरकारी दैनिक रोस्सिसकाया गजेटा ने बुधवार को आतंकवाद को पैसा उपलब्ध कराने वालों की सूची प्रकाशित की। अखबार ने मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा करार दिया।
उसने लिखा कि इस सूची को प्रकाशित करने का उद्देश्य सामान्य वित्तीय अथवा अन्य सौदा करने वाले बैंकों और आम नागरिकों की सहायता करना है। सूची के पहले हिस्से को रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र की सूचनाओं और अन्य तथ्यों के आधार पर तैयार किया है। इसमें करीब छह सौ विदेशी कंपनियां, संगठन और बदनाम हस्तियां शामिल हैं।
सूची के दूसरे हिस्से को रूस के न्याय मंत्रालय ने तैयार किया है। इसमें 48 संगठनों और डेढ़ हजार से अधिक लोगों की पहचान की गई है। इनकी गैरकानूनी गतिविधियां रूस के खिलाफ हैं और न्यायालय में यह सिद्ध हो चुका है। रूस में इन संगठनों और व्यक्तियों की गतिविधियों को अधिकारिक रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस हिस्से में लश्कर-ए-तैयबा का नाम भी शामिल है।
;











Click it and Unblock the Notifications