दिनाकरन पर महाभियोग का रास्ता साफ

SC allows impeachment against Dinakaran
नई दिल्ली। सबको कोर्ट में पेश होने के लिए आदेश देने वाले सिक्किम हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीडी. दिनाकरन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें भी कभी किसी के सामने पेश होना पड़ेगा। पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनकी संसद के सामने पेशी होगी। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट से रास्ता साफ हो गया है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति दिनकरन ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को निरस्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उनकी दलील थी कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच उक्त समिति नहीं कर सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने हामिद अंसारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति से वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी राव को हटाने की दिनाकरन की मांग तो मान ली, लेकिन अभी तक की जांच निरस्त करने और जांच समिति का आदेश खारिज करने की मांग ठुकरा दी है। साथ ही दिनाकरन की मंशा पर भी सवाल उठाते हुए कहा, उन्होंने जानबूझकर जांच लटकाने के इरादे से राव के समिति में शामिल होने पर देरी से सवाल उठाया। अदालत के इस फैसले के साथ ही दिनाकरन के खिलाफ जांच पर लगी रोक भी हट गई है।

हामिद अंसारी ने दिनाकरन पर लगे आरोपों की जांच के लिए जनवरी 2010 में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आफताब आलम समिति के अध्यक्ष हैं, जबकि कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेर और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पीपी राव सदस्य हैं। न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी व चंद्रमौलि प्रसाद की पीठ ने जांच समिति का गत 24 अप्रैल का आदेश निरस्त करने की जस्टिस दिनकरन मांग ठुकरा दी। हालांकि पीठ ने राव पर पक्षपाती होने के आरोप को देखते राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे जांच समिति में पीपी राव की जगह किसी और प्रख्यात कानूनविद को शामिल करें।

कोर्ट ने साफ किया कि दिनाकरन के खिलाफ राज्य सभा द्वारा पारित नोटिस ऑफ मोशन में तय किए गए 12 आरोपों की जांच शुरू से नहीं होगी, बल्कि जहां तक जांच हो चुकी है उसके आगे से होगी। आरोप तय होने के स्तर से ही जांच शुरू होगी। पीठ ने कहा, जस्टिस दिनाकरन चतुर व्यक्ति है। उन्हें मालूम है कि न्यायाधीश जांच नियम 1969 के तहत आरोप तय होने के तीन माह के भीतर जांच समिति के अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सभापति को सौंपनी पड़ती है, इसलिए वह रिपोर्ट में देरी की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। यह याचिका सिर्फ देरी करने के इरादे से दाखिल की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+