क्‍या गुल खिलायेगी सोनिया-लालू की मुलाकात?

Lalu Yadav meets Sonia, buzz re-entry
नई दिल्‍ली। केंद्र में पिछली दो बार से सत्‍ता जमाये संयुक्‍त प्रगतिशील गठबंधन की गतिशीलता को देखते हुए लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर केंद्र में मंत्री पद का लालच आ गया है। या फिर यह कह सकते हैं कि लालू एक बार फिर अपनी पार्टी के साथ संप्रग में वापसी करने की तैयारी में हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब लालू यादव सोनिया गांधी से मिले। हालांकि इस वार्ता का एजेंडा बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ चर्चा थी।

राष्‍ट्रीय जनता दल के पंद्रहवें स्‍थापना दिवस के मौके पर लालू यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और बिहार की कानून व्‍यवस्‍था की जानकारी दी। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्‍योंकि कांग्रेस जल्‍द ही केंद्र में मंत्रीमंडल में फेरबदल करने वाली है। लालू यादव के साथ उनके सहयोगी प्रेम चंद गुप्‍ता भी थे। लालू ने बिहार में बिजली संकट, मॉनसून में बाढ़ के खतरे व उनसे निपटने के लिए तैयारियों के बारे में चर्चा की और चिंता जताई। लालू यादव का आरोप है कि नीतीश कुमार इन दोनों में काफी ढीला रवैया अपना रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्‍टाचार के मामलो पर भी लालू ने सोनिया से चर्चा की।

संप्रग को बाहर से समर्थन दे रहे लालू यादव का यह कदम कहीं न कहीं उनके संप्रग के अंदर आने की दस्‍तक दे रहा है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाले लालू यादव एक बार फिर मजबूती से कांग्रेस का हाथ थमना चाहते हैं। वैसे कांग्रेस व राजद दोनों के लिए यह जरूरी भी है। वो इसलिए क्‍योंकि पिछले चुनाव में यहां दोनों ही बुरी तरह चुनाव हारे थे।

गौरतलब है कि 2004 में सबसे पहले राहुल गांधी ने संप्रग का हाथ थामा था, जिसके कारण संप्रग ने राजग को करारी शिकस्‍त दी थी। उस दौरान राजद के पास 27 सांसद थे, लेकिन आज सिर्फ चार सांसद हैं। हालांकि ये चार सांसद भी भ्रष्‍टाचार और काले धन के कारण डगमगा रहे संप्रग को मजबूत करने में सहायक हो सकते हैं। लिहाजा अगर लालू यादव ने अपनी एंट्री का प्रस्‍ताव रखा तो सोनिया गांधी मना नहीं कर पायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+