इंगलक शिन्वात्रा होंगी थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री

Yingluck Shinawatra become first woman PM in Thailand
बैंकाक। थाइलैंड में इंगलक शिन्‍वात्रा पहली महिला प्रधानमंत्री होने का सम्‍मान हासिल करेंगी। इंगलक शिन्‍वात्रा की पार्टी द पिउ थाई पार्टी ने सरकार बनाने के लिए जरूरी 300 सीटें जीत ली हैं। इस तरह चुनावों में उन्‍हें पूर्ण बहुमत प्राप्‍त हुआ है। इंगलक शिन्‍वात्रा थाइलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थकसिन शिन्‍वात्रा की बहन हैं।

इंगलक शिन्‍वात्रा की पार्टी के पूर्ण बहुमत हासिल कर लेने के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री अभिसित वेज्‍जाजिवा ने अपनी पार्टी की हार मान ली है। वे थाईलैंड की 28वीं प्रधानमंत्री होंगी। थकसिन शिन्‍वात्रा के 5 साल पहले तख्‍ता पलट हो जाने की वजह से इंगलक शिन्‍वात्रा ने राजनीति में प्रवेश किया था।

बहुमत से मिलनी वाली जीत के बाद देश को संबोधित करते हुए इंगलक शिन्‍वात्रा ने कहा कि मैं देश्‍ा की जनता का शुक्रिया अदा करती हूं। जिन लोगों ने अपना कीम‍ती वोट डालनकर मुझे देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव दिलाया है मैं उनकी अहसानमंद हूं। इससे पहले एक्जिट पोल में भी ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इंगलक शिन्‍वात्रा पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+