केरल के मुख्ममंत्री ने कहा मंदिर का है खजाना

मुख्यमंत्री का कहना है कि मंदिर के पास पुलिस ने कंट्रोल रूम बना लिया है। पुलिस 24 घंटे वहां मौजूद रहकर खजाने की सुरक्षा करेगी। मंदिर के आसपास मीडिया और आम लोगों की एंट्री रोक दी गई है। पुलिस का कहना है कि जब तक मंदिर में छिपे पूरे खजाने के बारे में पता नहीं लग जाता तब तक यहां जांच जारी रहेगी।
पद्मनाभ स्वमी मंदिर से मिले इस खजाने की कीमत का अभी सही मूल्य नहीं पता चल पाया है। तहखाने से मिले रत्नों और आभूषणों की कीमत के बारे में सिर्फ अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हिसाब से मंदिर के तहखाने से मिल खजाने की कीमत 1 लाख करोड़ रुपए से भी कहीं ज्यादा हो सकती है। मंदिर के अभी एक कमरे को खोला जाना अभी बाकी है।
मंदिर के तहखाने से जो 1 लाख करोड़ का खजाना मिला है उसकी कीमत केरल पर उधार पैसे 70000 लाख से भी ज्यादा है। इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर इस पैसे का इस्तेमाल पब्लिक प्रॉपर्टी के रूप में किया जाता तो पूरे केरल को ब्याज मुक्त किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications