दिल्ली: यमुना में 5 डूबे, 3 मरे

दमकल विभाग के सूत्रों ने बताया कि दमकल विभाग को रविवार को दोपहर सोनिया विहार और बजीराबाद इलाके में पांच लोगों के डूबने की खबर मिली। इसके बाद दमकल कर्मियों को गोताखोरों के साथ तुरंत मौके पर भेजा गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद सोनिया विहार के पनटून पुल के पास से संदीप औऱ पंकज के शव
को पानी से बाहर निकाल लिया गया। मृतक दोनों लड़के दीपक नामक दोस्त के साथ यमुना में नहाने गए थे। उधर, बजीराबाद में भी तीन लोगों के डूबने की खबर थी। वहां से भी एक शव बरामद कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications