तेलंगाना मांग पर इस्तीफा दे सकते हैं जयपाल रेड्डी

आंध्र प्रदेश की 294 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस और तेलुगूदेशम पार्टी और कांग्रेस के ज्यादातर विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार थे। विधानसभा में कांग्रेस के 50 और टीडीपी के 36 सदस्य हैं। इनमें से ज्यादातर विधायक इस्तीफा देने इस्तीफा देने दिल्ली पहुंचे।
विधायकों के अलावा राज्य में दोनों पार्टियों के सांसद भी इस मुहिम में जुड़ गए हैं। राज्य में कांग्रेस के 33 सांसद हैं जिसमें से 12 तेलंगाना क्षेत्र में हैं। इनमें सबसे खास है कि पार्टी के सांसद जयपाल रेड्डी से भी इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। एक सांसद के राजगोपाल रेड्डी ने बताया कि जयपाल रेड्डी ने उन्हें इस्तीफा देने का आश्वासन दिया है। जयपाल रेड्डी आंध्र प्रदेश के सबसे सीनियर सांसद हैं।
तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर पहले भी आंध्र प्रदेश में हड़तालों का सिलसिला चला था। अब इतने बड़े स्तर पर विधायकों और सांसदों के इस्तीफा देने से यहां की राजनीति जरूर ही गर्मा जाएगी। अब देखना है कि यूपीए सरकार की बड़ी पार्टी कांग्रेस के सांसद और विधायक भी अलग राज्य की मांग में शामिल हैं तो देखना है कि सरकार इस पर क्या रूख करती है।












Click it and Unblock the Notifications