कांग्रेस की किसान महापंचायत 9 जुलाई को अलीगढ में

हालांकि हकीकत यह है कि जिला प्रशासन ने कांग्रसे को सख्त लहजे में बता दिया था कि भटटा पारसौल में महापंचायत की इजाजत किसी भी कीमत पर नहीं दी जा सकती है और यदि कांग्रेस जबरन ऐसा कुछ भी करने का प्रयास करती है
तो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार अलीगढ़ में प्रस्तावित महापंचायत
में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।
अपनी पीठ थपथपाते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसा नेता थे जो भट्टा पारसौल पीडि़तों के परिवारों के साथ खड़े हुए थे तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए 19 घंटे धरने पर बैठे थे। इतना ही नहीं किसानों के हक के लिए उन्होंने गिरफ्तारी भी दी। उधर भटटा पारसौल में सरकार द्वारा पाबंदी लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने दूसरा विकल्प तलाश और अलीगढ़ में किसान महापंचायत की अनुमति मांगी जिसे अलीगढ़ जिला प्रशासन ने स्वीकार कर लिया।
इस बीच गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी हृदयेश कुमार ने कहा कि भट्टा पारसौल के निवासी चाहते हैं कि गांव के नाम पर किसी प्रकार की राजनीति न की जाए। उन्होंने बताया कि भट्टा पारसौल तथा आसपास के गांवों के लोगों ने गत दो जून को जिला प्रशासन को प्रेषित एक पत्र में अनुरोध किया था कि गांव के नाम पर राजनीति न हो ताकि गांव वाले आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।
उन्होंने कहा कि शनिवार को जिलाधिकारी को एक अन्य पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कांग्रेस ने नोएडा के सिटी सेन्टर या रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम में किसान महापंचायत की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन ने विचार करने के उपरान्त नौ जुलाई को रामलीला मैदान में किसान महापंचायत करने की अनुमति प्रदान कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications