दिल्‍ली: राजघाट पावर हाउस में लगी भयंकर आग

Fire at Rajghat Power House in Delhi
दिल्‍ली। दिल्‍ली के राजघाट के पाय पॉवर प्‍लांट के ट्रांसफॉर्मर में आज सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की 23 गाडि़यां मौके पर पहुंच गई और काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्‍लांट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ इसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता।

प्राप्‍त जानाकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 11:30 बजे आग लगने के सूचना मिली। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ी फौरन मौके पर पहुंच गई। आग ने धीरे-धीरे भीषण रूप ग्रहण कर लिया। उसके बाद मौके पर 23 दमकल की गाडि़यां गईं और काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पॉवर प्‍वाइंट के आला अधिकारियों ने बताया कि दो ट्रांसफॉर्मर में ऑयल लीक कर रहा था और उसने आग पकड़ ली थी। लेकिन अब उसपर काबू पा लिया गया है।

वहीं पूर्व फायर चीफ अधिकारी आईसी शर्मा ने बताया कि पॉवर प्लांट में ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझाने में कोई दिक्कत नहीं होती है। और इस आग के बढ़ने की कोई संभावना नहीं होती है। आग लगने के बाद आशंका जताई जा रही थी कि मेन प्लांट में आग पहुंचने से दिक्कत हो सकती है। पूरी दिल्ली की बिजली सप्लाई ठप पड़ सकती है।

खबर लिखे जाने तक पॉवर प्‍लांट में काम करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार किसी भारी हानि की सूचना नहीं है। फायर अधिकारियों की मानें तो आग काफी भयंकर थी मगर उसे समय से पहले काबू कर लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+