अंडमान भेजे गये कलमाड़ी को चाय पिलाने वाले जेलर भारद्वाज

इसी के चलते जेल नंबर चार के सुप्रिटेंडेंट एससी भारद्वाज का तबादला कर दिया गया है। लेकिन जेल प्रशासन का कहना है कि भारद्वाज का तबादला एक रूटीन के तहत हुआ है। कलमाड़ी से इसका कुछ लेना-देना नहीं है। फिलहाल मामले की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं और भारद्वाज का तबादला कर दिया गया है। आपको बता दें कि भारद्वाज को अंडमान भेज दिया गया है।
जबकि इस मामले पर सफाई देते हुए जेल प्रशासन ने कहा कि कलमाड़ी अन्य कैदियों की तरह ही जेल में रह रहे है। अधिकारियों से कलमाड़ी का कोई लेना-देना नहीं था। भारद्वाज का तबादला तो एक महीने पहले हो गया था। औचक नीरिक्षण से कोई लेना-देना नहीं है। उधर तिहाड़ जेल के डीआईजी आरएन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है तो ये बेहद शर्मनाक है । इस सिलसिले में उन्होंने एक बैठक बुलाई है । उन्होंने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिये है। जो दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
गौरतलब है कि टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ट्रायल कोर्ट के जज ब्रजेश कुमार गर्ग तिहाड़ जेल के दौरे पर अचानक पहुँचे और ये देख कर बेहद हैरान रह गए कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजक समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी जेल नंबर चार के सुप्रिटेंडेंट एससी भारद्वाज के कमरे में उनके साथ बैठकर मुस्कुराते हुए नाश्ता कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications