सर्वदलीय बैठक से पहले 2 जुलाई को लोकपाल पर रणनीति तय करेगा राजग

Ravishankar Prasad
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस खुलासे के बाद की वह व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री पद को लोकपाल के दायरे में रखने के पक्षधर है, इससे सियासी हलकों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सभी दलों के अपने अपने तर्क हैं पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस मुद्दे पर अपनी रणनीति तय करने के लिए 2 जुलाई को बैठक करने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री के पद समेत कई अहम मसलों पर चर्चा होगी।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के इस बयान ने इस विषय पर सरकार की अनिश्चय की स्थिति को और बढ़ा दिया है कि उन्हें तो प्रधानमंत्री पद को लोकपाल के दायरे में लाने को लेकर कोई झिझक नहीं है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल के अधिकतर सदस्य ऐसा नहीं चाहते हैं।

भाजपा के सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बारे में प्रसाद ने कहा कि राजग की बैठक में ही सर्वदलीय बैठक के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसे यह नहीं समझा जाना चाहिए कि भाजपा सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने का मन बना चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्ना हजारे और उनके साथी कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के साथ एक बैठक होने वाली है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकपाल के मुद्दे पर अभी भी सरकार का ही पक्ष सामने नहीं आ सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+