पीएम के मीडिया सलाहकार की कार व लैपटॉप चोरी, बरामद

PM's Media adviser’s car stolen, found later
नई दिल्ली । दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, आप इस खबर के द्वारा जान सकते हैं। बेहद ही पाश इलाके में रहने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार हरीश खरे के घर में चोरी हो गई है। हालांकि उनकी फोर्ड फिस्टा कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है पर इस चोरी ने दिल्ली में सुरक्षा इंतजमों पर जरूर प्रश्न खड़ा कर दिया है। चोर उनका लैपटॉप भी ले उड़े थे। पुलिस ने यह भी बरामद कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि हरीश खरे सिविल लाइंस के शामनाथ मार्ग स्थित आवासीय परिसर में मकान नंबर 32/5 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को वह और उनके परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। उसके बाद रात में किसी वक्त चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह जब हरीश खरे मार्निंग वाक के लिए बाहर निकले तो परिसर से कार गायब पाई। उन्होंने निजी गार्ड से पूछताछ की तो वह भी कुछ नहीं बता पाया। जब वह गेस्ट रूम में गए तो वहां से उनका लैपटॉप व मोबाइल भी गायब था। उन्होंने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी।

चोर उनका लैपटॉप भी चुरा ले गए हैं। हरीश खरे का कहना है कि उनके लैपटॉप में बहुत ही अहम दस्‍तावेज हैं। अगर ये दस्‍तावेज गलत हाथों में चले गए तो उससे नुकसान हो सकता है। पुलिस चोरी हुए सामान का सुराग लगाने में भी लगी हुई है। चोर गाड़ी के साथ-साथ उनका लैपटॉप और मोबाइल भी ले उड़े जो गाड़ी में ही पड़ा था।

इस चोरी के पीछे किसका क्‍या मकसद है अभी पता नहीं चल पाया है। चोर गाड़ी छोड़कर लैपटॉप साथ ही ले गए इसका पता लगाने में भी पुलिस लगी हुई है। सिविल लाइंस पुलिस स्‍टेशन में फिलहाल इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+