हरियाणा: बांझपन दूर करने के लिए दी बच्ची की बलि

Villagers
सिरसा। वो बांझ थी, इसलिए तांत्रिक के कहने पर मेरी सास ने मेरी बेजुबान बच्ची पूजा की हत्या करके तंदूर में भून डाला। यह बात अपनी 6 साल की बच्ची की निर्मम हत्या के कारण एक सप्ताह से सदमे में रहने के बाद बबली ने कही। जिला पुलिस प्रशासन से लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पत्र देकर न्याय की गुहार लगा रही बबली ने हत्यारी सास सुरजा के अलावा पति रूघा और ननद घोटो का नाम भी हत्या में शामिल होने की बात कहते हुए उनके लिए फांसी की मांग की है।

उसने अपने बयान में कहा कि उसकी सास का गांव के एक जमीदार जंगीर सिंह के घर आना जाना था। जंगीर सिंह की बेटी के कोई औलाद नहीं थी। जिस पर एक तांत्रिक ने उन्हें किसी बच्ची की बलि देकर बांझपन दूर करने की बात कही। इस पर जंगीर सिंह ने सुरजा को लाखों रूपयों का लालच देकर उसकी पोती की बलि देने को कहा। जिसके बाद सुरजा ने पहले तो बच्ची के गले में प्याज फंसाकर उसे मार डाला। फिर उसे तंदूर में भून दिया। बरसात के कारण बच्ची का शव पूरी तरह नहीं जल सका। जिसके बाद उसने शव को एक प्लास्टिक के थैले में भरकर उसे पेटी में छुपा दिया।

बबली का आरोप है कि इस समय जेल में बंद उसकी सास ने पैसे के लालच में अन्य आरोपियों का नाम नहीं लिया। बबली के इंसाफ की खातिर गांव व उसके मायके के लोग सामने आए और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पर ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लिखित पत्र मानवाधिकार आयोग व प्रेस को दिया है। उल्लेखनीय है कि 19 जून को जिले के रानिया क्षेत्र में 6 साल की बच्ची की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में सुरजा को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बबली के द्वारा दिये गए बयान से यही मालूम चलता है कि इस हत्या के पीछे कुछ और लोग भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+