हरियाणा: 2000 मुर्गे मरे, बर्ड फ्लू की आशंका

Hariyana: 2000 Cock died, symptom of Bird-flu
पानीपत। रहस्यमय हालात में खुखराना गांव के पास करीब दो हजार मुर्गे मृत हालात में पाये जाने से इलाके में आशंका बनी हुई है कि कहीं यह बर्ड फ्लू तो नही है। सड़क के किनारे और गोहाना माइनर में पड़े मुर्गो में से अधिकांश की गर्दन कटी थी। संदिग्ध हालात में मृत पाए जाने पर लोग असमंजस में है और मुर्गो में बर्ड फ्लू या किसी घातक बीमारी के फैलने की आशंका जता रहे हैं।

चिकित्सकों का भी कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में मुर्गो का खात्मा किसी गंभीर बीमारी की बात को दर्शाता है। जो भी हो अगर वाकई मुर्गे किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ रहे हैं तो यह चिकन खाने के शौकीनों के लिए बुरी खबर हो सकती है। साथ ही मुर्गो से यह बीमारी आम लोगों को भी फैल सकती है।

शासकीय पशु चिकित्सक जसवीर और धर्म सिंह ने कहा कि हालांकि मुर्गो में अभी तक कोई बीमारी नहीं पाई गई है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मरे हुए मुर्गो का मिलना चिंताजनक है। निश्चित ही मुर्गे किसी बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं। अगर मुर्गो में बीमारी मिली तो यह अच्छे संकेत नहीं है। हेचरी फार्मो की जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+