पत्रों का जवाब नहीं देते यूपी के राज्यपाल: अखिलेश यादव

राज्यपाल बीएल जोशी को कई पत्र लिखे कभी शिकायती पत्र तो कभी मांग पत्र लेकिन राज्यपाल की ओर से उनका जवाब नहीं दिया गया। शनिवार को मीडिया पर
हुए हमले पर बोलते हुए श्री यादव ने कहा कि वे एक बार फिर राज्यपाल को पत्र लिखकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाए जाने की मांग करेंगे।
समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शनिवार की रात मीडिया कर्मियों के साथ जो घटना हुई दुर्भाग्यपूर्ण थी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की बौखलाहट है जो इस रूप में सामने आयी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने जो कुछ भी किया वह अपनी मर्जी से नहीं किया होगा उसके पीछे जरूर कोई न कोई होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी बगैर किसी बड़े नाम के संरक्षण के इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दे सकते।
यादव ने कहा कि मीडिया पर हुआ हमला लोकतंत्र पर हुए हमले से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे राज्यपाल को पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही की मांग करेंगे। राज्यपाल को पत्र भेजने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए वे काफी मायूस दिखायी दिए। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को पत्र तो अवश्य लिखूंगा लेकिन अभी तक जो भी पत्र लिखे गए हैं उनका राजभवन से कोई जवाब नहीं आया। राजभवन की इस उदासीनता पर उन्होंने अफसोस जरूर जताया लेकिन उन्होंने राज्यपाल पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उन्होंने कहा जो राज्यपाल जो भी करते हैं वह संवैधानिक दायरे में रहकर करते हैं अत: उनकी भूमिका के बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। फिलहाल उन्होंने यह अवश्य कहा कि राज्य के हालात काफी खराब है चारों ओर अराजकता फैली हुई है कानून का राज समाप्त हो गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications