दिल्ली में बीपीएल परिवारों को मिलेगी सस्ती गैस

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसले लिए गए। बैठक के बाद शीला दीक्षित ने बताया कि अंत्योदय योजना और गरीबी रेखा से नीचे कार्डधारकों को रसोई गैस के सिलेंडर पर 40 रुपये की सबसिडी देने का निर्णय किया गया है। सरकार के इस फैसले से इन वर्गों के कार्डधारकों को रसोई गैस का सिलेंडर 355 रुपये का मिलेगा।
हाल ही में रसोई गैस के सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि किए जाने से दिल्ली में इसकी कीमत 395 रुपए हो गई है। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लगभग चार लाख कार्ड धारकों को फायदा पहुंचेगा।
;











Click it and Unblock the Notifications