मुलायम ने फेंका मुसलमानों पर जाल

Samajwadi party targeting muslim voters.Party gives ticket to son-in-law of Bukhari.
नई दिल्ली । यूपी विधानसभा चुनाव, 2012 का बिगुल बज चुका है। इसलिए सभी सियासी पार्टियां ने अब अपने अपने आंकड़े बैठाने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत यूपी में समाजवादी पार्टी सबसे आगे निकली औऱ मुसलमानों पर डोरा डालने के लिए उसने दिल्ली के शाही इमाम मौलाना अहमद शाह बुखारी के दामाद उमर अली खां को विधानसभा चुनाव का टिकट फाइनल कर दिया। उन्हें सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

हालांकि सपा के वरिष्ठ नेता रशीद मसूद ने उमर के नाम का कड़ा विरोध किया है। पिछले दिनों शाही इमाम ने मुस्लिम हितों के लिए मुलायम को पत्र लिखा था, लेकिन बुखारी पत्र के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मुलायम सिंह पर हमला बोल दिया। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसी वजह से सपा अध्यक्ष ने उमर के टिकट की घोषणा पहली सूची में ही कर दी है।

हालांकि उमर की छवि स्वच्छ और पारिवारिक पृष्ठभूमि काफी मजबूत है, लेकिन इसे सपा का मुस्लिम कार्ड माना जा रहा है। उधर, कांग्रेस की नजर जमीयत उलेमा-ए-हिंद पर टिकी है। यूपी विधानसभा चुनाव सपा और बसपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। कांग्रेस भी खोई जमीन पाने के लिए मशक्कत कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+