अन्ना के सामने नहीं झुकेगी सरकार: कपिल सिब्बल

हालांकि उन्होंने कहा कि मसौदे में राजनीतिक दलों और सिविल सोसाइटी के अन्य सदस्यों से विचार- विमर्श के बाद बदलाव किया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अकेला प्रसंग रहेगा ? सिब्बल ने कहा, मैं ऐसी ही कल्पना करूंगा। उन्होंने कहा, पांच मंत्रियों ने बिल का जो मसौदा तैयार किया है वह अंतिम नहीं है उसमें परिवर्तन होगा। खासकर जब अन्य दलों व सिविल सोसाइटी के सदस्यों से कुछ नई चीजें जोड़ने लायक मिलेंगी। इस मुद्दे पर 3 जुलाई को सर्वदलीय बैठक होनी है।
सिब्बल ने हजारे द्वारा 16 अगस्त से फिर अनशन शुरू करने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से तो इंकार किया, लेकिन कहा, जब ऐसी स्थिति आएगी तो मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार उससे निपट लेगी। उन्होंने कहा, हजारे और उनके सहयोगी सरकारी तंत्र के बाहर एक सत्ता का केंद्र बनाना चाहते थे। एक ऐसी सत्ता जो किसी के प्रति जवाबदेह नहीं होगी। ऐसा होने की इजाजत नहीं दी जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications