आडवाणी से मिली अन्ना टीम

उन्होंने संयुक्त मसौदा समिति की बैठकों में सरकार के रूख के बारे में भी चर्चा की। बेदी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि आडवाणी से बातचीत काफी उत्साहवर्धक रही। उन्होंने कहा कि देश को प्रभावकारी लोकपाल की जरूरत है। उन्होंने हमारा पक्ष बहुत ध्यान से सुना और हमसे आग्रह किया कि हम भाजपा के अन्य नेताओं के समक्ष अपने पक्ष को विस्तार से रखें।
सिसोदिया ने बताया कि लोकपाल विधेयक पर सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से पहले हजारे और उनके अन्य सहयोगी भाजपा नेताओं के समक्ष अपनी बात को विस्तार से रखेंगे। यह पूछे जाने पर कि आडवाणी की ओर से क्या कोई आश्वासन दिया गया, हजारे समर्थकों ने कहा कि वे अभी आश्वासन लेने नहीं गए थे, बल्कि अपने पक्ष से उन्हें अवगत कराने गए थे।
आडवाणी से यह बैठक हजारे पक्ष के उस निर्णय का हिस्सा है जिसके तहत सर्वदलीय बैठक से पहले विभिन्न राजनीतिक दलों को अपने पक्ष से अवगत कराना है। हजारे पक्ष का आरोप है कि सरकार का लोकपाल विधेयक का मसौदा भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए लक्षित नहीं होकर इस बुराई के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications