अन्‍ना पर कोई बयान नहीं दिया: दिग्विजय सिंह

I never commented on Anna: Digvijay Singh
दिल्‍ली। 'अगर अन्‍ना हजारे अनशन करते हैं तो उनके साथ भी वैसा ही सुलूक किया जायेगा जैसा बाबा रामदेव के साथ किया गया था' यह बयान कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अन्‍ना हजारे के 16 अगस्‍त से जंतर-मंतर पर अनशन करने का लेकर दिया था। हर बार की तरह बयान देने के बाद इस बार उन्‍होंने फिर पलटी मारी है। उन्‍होंने इससे साफ मना कर दिया कि अन्‍ना हजारे को लेकर उन्‍होंने कभी इस तरह का बयान दिया है।

दिग्विजय सिंह ने उल्‍टा मीडिया पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि अखबार में छप रही खबरों से मुझे खुद अचंभा हुआ। पेपर में वे सब छापा गया जो मैंने कभी बोला ही नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अभी तो लोकपाल बिल को लेकर फाइनल मसौदा तैयार करना है। मैंने कभी अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार के आंदोलन की बाबा रामदेव के आंदोलन से तुलना नहीं की है।

दिग्विजय सिंह पहले भी कई बार बयान देकर मुकरते रहते हैं। इसके पीछे उनकी क्‍या मंछा रहती है ये तो वही बता सकते हैं। फिलहाल इतना जरूर तया है कि लोकपाल बिल को लेकर सरकार मुश्किल में जरूर नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+