चाहे सिर फूटे या माथा..अन्ना किसी से नहीं डरता

आपको बता दें कि अन्ना का ये बयान उस बयान पर आया है जिसमें कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर अन्ना हजारे अपने अनशन को फिर से चालू करते हैं तो उनके अनशन का भी वो ही हाल होगा जैसे बाबा रामदेव के अनशन का हुआ था।
दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अन्ना ही अनशन क्यों करते हैं क्यों नहीं अरविंद केजरीवाल अनशन करते वो जानबूझकर अन्ना को मोहरा बना रहे हैं। दिग्गी ने अन्ना हजारे को अनशन ना करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वो एक अच्छे समाजसेवी बुजुर्ग हैं मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं लेकिन उनकी उम्र अब इस लायक नहीं है कि वो अनशन पर बैठें।
गौरतलब है कि अन्ना ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 30 जून तक लोकपाल विधेयक तैयार नहीं होता है तो वो 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर अनशन करेगें।
;











Click it and Unblock the Notifications