दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प
नई दिल्ली। राजधानी के ऐतिहासिक स्मारकों में दिन में भी अंधेरा रहता था अब वे रात में भी जगमग करेंगे। सितंबर से दिल्ली के 15 स्मारकों में लाइटिंग करने की योजना है। कटवरिया सराय का मकबरा, बदरपुर के द्वार, कश्मीरी गेट स्थित दारा शिकोह लाइब्रेरी, साधना एंक्लेव स्थित बारादरी व मकबरा ऐसे स्मारक हैं जिनका इसी साल कायाकल्प हो जाएगा।
इस पर करीब 5 करोड़ रुपये का खर्च होंगे। बारिश के मौसम के बाद दारा शिकोह लाइब्रेरी, कटवरिया सराय के मकबरे, साधना एंक्लेव स्थित बारादरी और महरौली में स्थित स्मारकों के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।
आसपास की जमीन में लैंड स्केपिंग के साथ उद्यानों का विकास, लाइटिंग, मरम्मत कार्य यहां किए जाने हैं। इन सभी 15 स्मारकों में एक साथ काम किया जाएगा और इंटैक इसमें सहयोग करेगा। इसके साथ ही राजधानी में प्रदेश पुरातत्व विभाग के तहत जीर्णोद्धार पाने वाले स्मारकों की संख्या 33 हो जाएगी। प्रदेश पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 धरोहरों को चमकाने की योजना है।













Click it and Unblock the Notifications