उमा के आरोपों को बसपा ने खारिज किया

बसपा प्रवक्ता ने उमा भारती के उन आरोपों को निराधार बताया, जिसमें उमा ने राज्य में बसपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार का जिक्र किया था। बसपा प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर दूसरे दलों की सरकारों को नसीहत देने से पहले उमा भारती को उन राज्यों की ओर नजर डालनी चाहिए जहां भाजपा की सरकार है।
भाजपा जिन राज्यों में सत्ता में हैं वहां भी महिलाओं पर जमकर अत्याचार हो रहे हैं और भाजपा वहां होने वाले अपराधों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। प्रवक्त ने कहा गुजरात व मध्य प्रदेश में भी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उमा भारती को महिलाओं की इतनी ही चिन्ता है तो उन्हें मध्य प्रदेश तथा गुजरात में महिलाओं से हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए वहां की सरकारों पर दबाव बनाना चाहिए।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रवक्ता ने कर्नाटक का जिक्र करते हुए उमा भारती का ध्यान उस ओर खींचने का प्रयास किया और कहा कि सुश्री भारती उस का विरोध क्यों नहीं करती। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के मुताबिक यदि देखा जाये तो यहां अन्य प्रदेशों की तुलना में अपराध का ग्राफ काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications