अन्ना सावधान! अगर अनशन किया तो रामदेव जैसा हश्र करेंगे: दिग्विजय

इस बेबाक बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने खुद को संभालते हुए कहा कि हालांकि यह प्रशासन पर निर्भर करता है कि अन्ना हजारे के अनशन पर उसका रुख क्या होता है। उन्होंने कहा कि काफी कुछ इस पर भी निर्भर करता है कि उस वक्त क्या हालात बने थे। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में जो कुछ भी करना होगा वह प्रशासन करेगी न कि कांग्रेस।
उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल बाबा रामदेव के अनशन कार्यक्रम के दौरान था अगर उस तरह का माहौल फिर बनाता है तो जरूर उनका भी यही हश्र होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अन्ना के युवा साथी उनकी बुजुर्ग अवस्था का ख्याल किए बगैर उन्हें अनशन के लिए उकसा रहे हैं। अन्ना के बजाए उनके युवा साथियों को अनशन पर बैठना चाहिए। कहा कि देश में संसदीय प्रणाली ही सर्वोच्च है। सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है न कि टीम अन्ना के प्रति।
इस बयान के बाद अब यह प्रश्न पैदा हो गया है कि क्या सच में दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे को धमकी दी है या फिर उन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया है कि बाबा रामदेव कांग्रेस से उलझना चाहते थे इसलिये उनका यह हश्र किया गया। एक सवाल यह भी खड़ा होता है कि दिग्विजय सिंह ऐसे ही बेबाक बयानबाजी करते हैं या फिर कांग्रेस के इशारे पर बोलते हैं। आपकी क्या राय है हमे अवगत करायें। अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराने के लिये नीचे दिये कमेंट बाक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications