अबकी यूपी में दिग्विजय को हराने आयीं उमा भारती

दिग्विजय के पीछे यूपी में आयीं उमा भारती इतिहास दोहराने का प्रयास कर रही है। वर्ष 2003 व 2011 के बीच उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन उनके तेवरों में कोई कमीं नहीं आयीं। लखनऊ में सुश्री भारती ने एलान किया कि अब विरोधी परास्त होंगे तथा अगली सरकार भाजपा की ही होगी।
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने पहला हमला कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय जो बयान देते हैं उस पर कांगेस में ही मतभेद उत्पन्न हो जाते हैं तो वे उनके बयानों प्रतिक्रिया दें यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि श्री ङ्क्षसह जब किसी मुददे पर बयान देते हैं तो कुछ ही समय में कांग्रेस के नेता यह कहते हुए मुकर जाते हैं कि यह उनका निजी बयान है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सुश्री भारती ने कहा कि इस बार भ्रष्टाचार व अपराध चुनाव का एक बड़ा मुद्दा होगा तथा पार्टी इसे उठाती रहेगी। मण्डल कमण्डल की राजनीति करने वाली उमा भारती का कहना है कि वह ऐसी अराजनीतिज्ञ हैं जो राजनीति में रहकर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सुशासन को तरस रही है तथा जनता का भाग्य अब भाजपा के हाथ में है और भाजपा ही जनता को एक बेहतर शासन दे सकती है।
पिछड़ी जाति के नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में भाजपा का शासन हैं उसमें से अधिकांश जगहों पर पिछड़ी जाति के नेता ही कुर्सी पर काबिज हैं। पार्टी छोड़कर जाने तथा वापस लौटने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी छोड़ी नहीं थी मुझे निकाला गया था लेकिन बाद में पार्टी ने मुझे दोबारा पार्टी बुलाया है। रामदेव के साथ बीते दिनों दिल्ली में जो हुआ उस पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि जो हुआ वह गंभीर व निन्दनीय है जबकि प्रकरण में प्रधानमंत्री का बयान अलोकतांत्रिक था।












Click it and Unblock the Notifications