फेसबुक पर लीजिए संगीत का भी मजा

फेसबुक पर संगीत की सेवा अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए फेसबुक ने कई बड़ी संगीत कंपनियों के साथ समझौता भी कर लिया है। फेसबुक यूजर्स वेबसाइट पर प्रमुख एलबमों और सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों का मजा इस साइट पर ले सकेंगे।
2004 में शुरू हुई इस सोशल नेटवर्किंग साइट के इस सयम 600 मिलियन यूजर्स हैं। लोग इस साइट का इस्तेमाल अपने जान पहचान के लोगों से संपर्क में रहने के लिए कर रहे हैं। यह इस समय दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है। यह साइट इस समय देश के ज्यादातर देशों में इस्तेमाल की जा रही है।
फेसबुक पर संगीत भी उपलब्ध होने की वजह से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ सकती है। फेसबुक पर संगीत का मजा लेने के लिए इसके यूजर्स को बस अगस्त तक इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications