मुरादाबाद के बसपा मेयर ने छोड़ा पार्टी का साथ

Samajwadi Party leaders
लखनऊ। प्रदेश में बसपा की बिगड़ी रही स्थिति से परेशान कई बसपाई पार्टी छोड़कर दूसरे दलों की शरण में जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरादाबाद के महापौर डा. एस.टी. हसन समेत बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्र्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सभी नए साथियों का जोरदार स्वागत हुआ और आगामी चुनाव में बसपा को हराने की रणनीति तैयार की गयी।


जब समय बदलता है तो अपनों और परायों की पहचान हो जाती है। बसपा के साथ भी अब ऐसा ही हो रहा है। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के कई अपने पार्टी का साथ छोड़कर जा रहे हैं। हाल ही में बाराबंकी के कई नेताओं ने बसपा का साथ छोड़ा तो मंगलवार को मुरादाबाद के मेयर समेत 12 पार्षदों व नोएडा से पार्टी के 11 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने सपा से हाथ मिला लिया।

बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी शामिल हुए पार्षदों में अब्दुल करीम फारूखी, शहजादे वारसी, मो. इरफान, नीटा धमेजा, हाजी रईस, सलीम वारसी, श्रीमती दुर्रेश्हवार असद, मो. इरशाद, श्रीमती आफताब बेगम, नसीम परवेज, जीनत पाशा एवं धर्मपाल धम्मा प्रमुख हैं। जबकि नोएडा से वीर सिंह, राजेन्द्र शुक्ल, हरीश भाटी, रजब खान, देवेन्द्र यादव, पवन गांधी राजेन्द्र गौर, विकास यादव, मुन्ना आलम, जयवीर गुर्जर एवं प्यारेलाल ने भी बसपा का साथ छोड़ा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शिवपाल भी मौजूद थे जिन्होंने बसपा से आए नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सभी मिलकर बसपा सरकार को उखाड़ फेंकने में समाजवादी पार्टी का साथ दें।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+